सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए 35 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की

लखनऊ,                        समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को 35 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित कर दी हैं। इनमें से दो सीटें सपा ने अपने सहयोगी दल रालोद को दी है। यह सीटें मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर हैं। सपा इस बार अपने पुराने सामाजिक समीकरण ‘एमवाई’ यानी मुस्लिम-यादव पर फिर लौट आई है और 35 प्रत्याशियों के चयन में यादव व मुस्लिम वर्ग को तवज्जो दी है। इसके अलवा सपा ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

पहले चरण की 29 सीटों के अलावा दूसरे चरण के लिए भी प्रत्याशी तय हो गए हैं। इनमें अधिकांश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया है। पहले चरण के लिए नामांकन अब केवल सोमवार तक किया जा सकेगा। सपा ने पिछली बार जीते रविशंकर पप्पू, रमा निरंजन, सीपी चंद की जगह नए चेहरों को उतारा है। यह सब भाजपा में जा चुके हैं। बुलंदशहर से जीते नरेंद्र भाटी भी भाजपा जा चुके हैं। यह सीट सपा ने रालोद को दे दी। बाकी जगह मौजूद एमएलसी को दोबारा टिकट दे दिया गया है। सपा के शशांक व आनंद भदौरिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

इसके अलावा, सपा ने सजायाफ्ता मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस बार गायत्री की बहू शिल्पा प्रजापति को सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की घोषणा से समर्थकों में खुशी है। अमेठी विधानसभा सीट से सपा ने सजायाफ्ता पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया था। एक कठिन मुकाबले में इमोशनल माहौल बनाते हुए महाराजी देवी ने डॉ. संजय सिंह को 18096 वोटों से शिकस्त दी थी। इसके बाद सपा ने एक बार फिर सुलतानपुर-अमेठी एमएलसी सीट के लिए महराजी देवी के बड़े पुत्र अनिल प्रजापति की पत्नी शिल्पा प्रजापति को उम्मीदवार घोषित किया है।

उम्मीदवार की सूची :-

1. मुरादाबाद-बिजनौर से अजय प्रताप सिंह (सपा)
2. रामपुर-बरेली से मशकूर अहमद (सपा)
3. बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य (सपा)
4. पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित कुमार (सपा)
5. हरदोई से रजीउद्दीन (सपा)
6. खीरी से अनुराग वर्मा (सपा)
7. सीतापुर से अरूणेश कुमार (सपा)
8. लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह ‘साजन’ (सपा)
9. रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह (सपा)
10. प्रतापगढ़ से विजय बहादुर (सपा)
11. सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति (सपा)
12. बाराबंकी से राजेश कुमार (सपा)
13. बहराइच से अमर को (सपा)
14. आजमगढ़-मऊ से राकेश कुमार (सपा)
15. गाजीपुर से भोलानाथ शुक्ला (सपा)
16. जौनपुर से मनोज कुमार (सपा)
17. वाराणसी से उमेश (सपा)
18. मिर्जापुर-सोनभद्र रमेश सिंह (सपा)
19. इलाहाबाद से वासुदेव (सपा)
20. बांदा- हमीरपुर से आनंद कुमार त्रिपाठी (सपा)
21. झांसी-जालौन-ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह (सपा)
22. कानपुर-फतेहपुर से दिलीप सिंह उर्फ कल्लू (सपा)
23. इटावा-फर्रुखाबाद सीट से हरीश कुमार (सपा)
24. आगरा-फिरोजाबाद सीट से दिलीप सिंह (सपा)
25. मथुरा-एटा-मैनपुरी से उदयवीर सिंह और राकेश (सपा)
26. अलीगढ़ से जयवंत सिंह (सपा)
27. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से मौ. आरिफ (सपा)
28. गोंडा से भानु कुमार त्रिपाठी (सपा)
29. फैजाबाद से हीरालाल (सपा)
30. बस्ती-सिद्धार्थनगर से संतोष सनी (सपा)
31. गोरखपुर-महराजगंज से रजनीश (सपा)
32. देवरिया से डॉ. कफील (सपा)
33. बलिया से अरविंद गिरी (सपा)
34. बुलंदशहर सीट सपा ने (रालोद)
35. मेरठ-गाजियाबाद सीट भी (रालोद)

आपको बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया विगत 15 मार्च से चल रही है और नामांकन की आखिरी तिथि 22 मार्च है, प्रदेश में सभी नामांकित पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी। उम्मीदवार 25 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। एमएलसी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती 12 अप्रैल को होगी।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए