ओडिशा निकाय चुनाव में बीजू जनता दल ने 76 सीटों पर दर्ज की जीत

भुवनेश्वर,             ओडिशा निकाय चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने 76 निकाय सीटों पर जीत दर्ज की है जिनमें 3 नगर निगम भी शामिल हैं। खास बात ये रही कि इस चुनाव में राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी अच्छी बढ़त बनाते हुए जानमगर में कम से कम तीन नगर सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेडी ने भुवनेश्वर नगर निगम, बेहरामपुर नगर निगम और कटक नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की।

बीजू जनता दल की तरफ से दो मेयर कैंडिडेट सुलोचना दास और संगमित्रा दलेई और सुभाष सिंह ने बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया। बीजेडी ने 73 अधिसूचित नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद भी जीता।

गौरतलब है कि भुवनेश्वर, कटक और ब्रम्हपुर नगर निगमों को मिलाकर 109 शहरी स्थानीय सीटों के लिए गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग हुई थी।

राज्य की 47 नगरपालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों और तीन नगर निगमों के लिए 6411 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 569 महापौर पद के लिए जबकि 5842 पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निकाय चुनाव में बीजेडी को जीत दिलाने के लिए जनता को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही भुवनेश्वर नगर निगम को अपनी पहली महिला मेयर भी मिल गई है। बीजेडी की सुलोचना दास भुवनेश्वर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनी हैं।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए