कर्नाटक के कलबुर्गी में मुस्लिम लड़की से इश्क के बदले हिन्दू युवक की हत्या

बेंगलुरु,               कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 25 वर्षीय हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी।  हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज और असहमत थे।

विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई 19 वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।

विजय की मां ने पुलिस की शिकायत में लड़की के पिता और भाई पर उसके बेटे को चाकू मारने का आरोप लगाया है। विजय के दोस्त ने संवाददातों को बताया कि “हम बैठे थे और बातचीत कर रहे थे और वे अचानक कहीं से दिखाई दिए। कुछ देर में वो हमारे सामने दो लोग खड़े हो गए। हमें पता नहीं था कि वे कौन हैं। उन्होंने विजय पर हमला किया। उनके पास एक हथियार भी दिया, जिससे उन्होंने विजय पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गए।”

विजय की मां ने कहा कि पहले भी लड़की का भाई विजय को धमका चुका है। उन्होंने बताया कि उसका भाई दो अन्य लोगों के साथ घर आया था और हमें चेतावनी दी थी। उसने हमें चेतावनी दी थी कि मेरे बेटे को ‘लड़की के साथ संबंध खत्म’ करने के लिए कहें। हमने उससे मेरे बेटे को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध किया और उसे सुनिश्चित किया कि मेरा बेटा इस संबंध को जारी नहीं रखेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और मेरा बेटा मुझसे छिन गया।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए