महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली,                  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को लंदन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरा। महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन मुर्मू की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा है, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एचएम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन का दौरा किया था और संवेदना व्यक्त की थी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एबे में होगा जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित करीब 2,000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। चर्च में प्रार्थना के बाद दिवंगत महारानी के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को घोड़ा-गाड़ी से लंदन के बीचों-बीच से होकर ले जाया जाएगा। महारानी को विंडसर में उनके पति प्रिंस फिलिप के पास ही दफनाया जाएगा। प्रिंस फिलिप की मृत्यु पिछले साल हुई थी।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए