लोजपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस बार मैथिली ब्राह्मणों के साथ भूमिहारों और दलितों पर चिराग पासवान ने दांव लगाया है।

चिराग ने करीब 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। लोजपा की पहली और दूसरी लिस्ट में 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया जा चुका है। शुक्रवार को जारी लिस्ट में 5 सीटों पर एलजेपी और भाजपा में फ़्रेंड्ली फ़ाइट होगी। दूसरे चरण में दो सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। दूसरे चरण में लोजपा ने पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

लोजपा लगातार यह दावा करती रही है कि इसबार के चुनाव में उनकी पार्टी एक बड़ी भूमिका में रहेगी। चिराग पासवान ने पहले ही एलान कर दिया है कि चुनाव परिणाम चाहे हो भी हो, वह पीएम मोदी के साथ हैं। 

एनडीए में शामिल लोजपा ने ठीक चुनाव से पहले नीतीश को मुख्यमंत्री मानने से इनकार करते हुए अलग चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि जहां-जहां नीतीश के प्रत्याशी होंगे, वहां वहां लोजपा भी प्रत्याशी उतारेगी। लोजपा ने 143 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। 

चिराग के निशाने पर लगातार नीतीश कुमार ही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए