घोसी के सपा विधायक दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल

लखनऊ,               यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और घोसी के सपा विधायक दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

हाल में ही उनके सपा से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही था। साथ ही दारा सिंह ने बीते छह माह से मऊ से लेकर लखनऊ तक सपा के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। कहा जा रहा है कि वह घोसी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

दारा सिंह चौहान 2017 के विधानसभा चुनाव में मधुबन से जीते और मंत्री बने। पांच वर्ष तक सत्ता में बने रहने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया और सपा के हो गए थे। वह घोसी से चुनाव जीत भी गए, लेकिन सरकार भाजपा की बनी। इसके बाद अब सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए