बिहार के औरंगाबाद में ठनका गिरने से 3 की मौत

औरंगाबाद, बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार को ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। गोह थाना क्षेत्र के देवहरा एवं शेखपुरा गांव में ये हादसा हुआ। मृतकों में देवहरा गांव के निवासी अजय मालाकार के दो पुत्र 14 वर्षीय आशीष मालाकार एवं 12 वर्षीय गोलू कुमार शामिल है। इधर, शेखपुरा गांव के निवासी प्रवेश चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र मुनेश कुमार शामिल है। 

बताया जाता है कि गुरुवार को शाम देवहरा गांव के दोनों भाई दरवाजे के समीप खेल रहे थे, तभी बिजली चमकी। दौड़कर घर आ रहे दोनों बच्चे गिर गए। जब परिजन उठाने गए तो दोनों बच्चों बेहोश थे। लोगों ने बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

इधर शेखपुरा गांव के मुनेश कुमार जानवर चरा रहा था। बारिश होने लगी तो बगल में बोरिंग के पास बने एक झोपड़ी में छिप गया। उसी दौरान ठनका गिरा, जिसकी चपेट में वो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जैसे ही बेड पर लिटाया गया, वैसे ही मौत हो गई। 

एक अन्य बुटन मिस्त्री घायल हो गए हैं। उनका पैर बुरी तरह से झुलस गया है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गयी है। एक अन्य शेखपुरा गांव के युवक की मरने की सूचना है, जिसकी अधिकारी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के मांग को लेकर गया दाउदनगर मुख्य मार्ग निजामपुर एवं देवहरा गांव में जाम कर दिया।

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए