यूपी के एटा में कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मृत्यु

एटा,        यूपी के एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार सुबह 5:30 बजे कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में एक युवक की भी मृत्यु हुई है, जिसकी शनिवार को शादी होनी थी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक और घायल मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं।

सुबह के समय दिल्ली से कार आ रही थी जो सुन्ना नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुलशन निवासी ब्यौती कला थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी तथा गांव साथनी दलीलपुर जनपद मैनपुरी के रहने वाले कुलदीप व एक वर्ष की नित्या और पांच वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुलदीप के भाई रवि और उनके पुत्र आदित्य व परिवार के ही रंजना और सत्येंद्र तथा शहजादपुर थाना ओंछा जनपद मैनपुरी निवासी विष्णु घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से दो को आगरा रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कार की स्पीड तेज थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया।। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसिटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई।

सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21), नित्या (1) व आराध्या( 6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया ,’कार की टकराने की आवाज सुनकर हम मौके पर पहुंचे। देखा तो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभी लोग उसमें फंसे थे। हमने पहले पुलिस की सूचना दी। तभी आस-पास के लोग भी आ गए।

इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि छोटे बच्चे सीट के नीचे फंस गए थे। बच्चों को मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एटा जिले के  मेडिकल कॉलेज ले गई।’

दुर्घटना में कुलदीप के भाई रवि और उनके पुत्र आदित्य व परिवार के ही रंजना और सत्येंद्र तथा शहजादपुर थाना ओंछा जनपद मैनपुरी निवासी विष्णु घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से दो को आगरा रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है कि कुलदीप की शादी शनिवार को होने वाली थी, उनकी बरात जानी थी। शादी वाले घर में कोहराम मचा है। रवि और कुलदीप सगे भाई हैं। नित्या और आराध्या रवि की बेटी हैं। सभी लोग दिल्ली से आ रहे थे। खरीदारी भी करके लाए थे। सूचना मिलते ही मैनपुरी से कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना का कारण माना जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी।

 

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए