भगवंत मान 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में सीएम पद की लेंगे शपथ

चंडीगढ़,                                 पंजाब में रिकॉर्ड 92 सीटें जीतकर आप सरकार बनाने जा रही है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 13 मार्च को मान अमृतसर में रोड शो भी निकालेंगे। पंजाब में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में उत्साह से भरी हुई है। मतगणना के अगले दिन मान ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब आने का न्यौता दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ने मान से मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने इस दौरान मान को गले से लगा लिया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के मुख्यमंत्री फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शपथ कार्यक्रम के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव धरती खटकड़ कलां को खास तौर सजाया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम को लेकर बेहद गंभीर हैं और भव्य कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले मान 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का अभिवादन करेंगे।

 

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए