भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली,            भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने रविवार को सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। सेना ने मिसाइल परीक्षण का एक वीडियो भी जारी किया है। इस परीक्षण के बाद जाहिर तौर पर चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है।

आकाश मिसाइल प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने बनाया है। आकाश एक शॉर्ट रेंज वाली सर्फेस टू एयर यानी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।

आकाश मिसाइल प्रणाली स्वदेशी रूप से विकसित की गई है और यह भारतीय सेना की वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करती है। यह मिसाइल प्रणाली 25 किलोमीटर की दूरी तक और 18,000 मीटर की ऊँचाई तक के लक्ष्यों को भेद सकती है। यह एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकती है। सभी मौसम में काम करने की क्षमता: यह प्रणाली सभी मौसमों में काम कर सकती है, चाहे वह दिन हो या रात।

यह प्रणाली अत्यधिक गतिशील है और इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। आकाश मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परीक्षण भारतीय सेना की वायु रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा और देश की सुरक्षा को बढ़ाएगा।

यह भारत का अपना Iron Dome सिस्टम है। ये किसी भी दुश्मन के विमान, मिसाइल, ड्रोन या हेलिकॉप्टर को एक ही मिसाइल सिस्टम खत्म कर देगी। सिंगल मिसाइल यूनिट से दागी गईं चार मिसाइलों से चार टारगेट एक साथ ध्वस्त किए जा सकते हैं। भारत ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बन चुका है। एक शॉर्ट रेंज वाली सर्फेस टू एयर यानी सतह से हवा में ही मार देने वाली मिसाइल है। आकाश मिसाइल सिस्टम की टारगेट को खत्म करने की क्षमता 88 फीसदी है। इसे 98.5 फीसदी तक किया जा सकता है।

मिसाइल सिस्टम में लॉन्चर, मिसाइल, कंट्रोल सेंटर, एक इंटीग्रल मिशन गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है। इसमें एक मल्टीफंक्शनल फायर कंट्रोल रडार, एक आर्मिंग एंड एक्सप्लोजन सिस्टम उपलब्ध है।

बता दें यह डिजिटल ऑटोपायलट जैसी खूबियों से भी लैस है। देश में इसके 3 वैरिएंट मौजूद हैं- पहला आकाश एमके- जिसकी रेंज 30KM है। दूसरा आकाश एमके-2 जिसकी रेंज 40KM है। तीसरा आकाश-एनजी इसके रेंज 80KM है जो कि सबसे ज्यादा है। आकाश-एनजी 25km की ऊंचाई तक जाकर दुश्मन के विमान या मिसाइल को नष्ट कर सकती है। सबसे ज्यादा खतरनाक इसकी गति है। ये दुश्मन को बचने की तैयारी का मौका नहीं देता। आकाश-एनजी में डुअल पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर है, जो इसकी गति को बढ़ाता है। इसकी रेंज 40 से 80 km है। साथ ही इसमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे मल्टी फंक्शन राडार लगा है। जो एक साथ कई दुश्मन मिसाइलों या विमानों को स्कैन कर सकता है।

 

You May Also Like

error: ज्यादा चालाक मर्तबान ये बाबू कॉपी न होइए